मंझनपुर: सरसवां के रहने वाले व्यक्ति ने आवंटित भूमि पर अवैध कब्जे का लगाया आरोप, एसपी से शिकायत
सरसवां गांव निवासी छितानी पासी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपनी आवंटित भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी तथा सहखातेदारों के नाम आवंटित लगभग 0.342 हेक्टेयर भूमि पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर रखा है। पत्र में आरोप है कि कब्जाधारियों के कारण आज तक भूमि का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका।