सहारनपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 10 मीटर दूर खाई में गिरने से मासूम समेत चार की मौत, एंबुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल
सहारनपुर के बेहट रोड क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार हवा में उछलकर करीब 10 मीटर दूर खाई में जा गिरे। हादसे में ढाई साल की मासूम बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि कार कोठड़ी बहलोलपुर निवासी ताहिर का नाबालिग बेटा चला रहा था।