मऊ: भरतकूप सिक्स लाइन हाईवे के पास बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, भांगा CHC से जिला अस्पताल किया गया रेफर
भरतकूप के सिक्स लाइन हाईवे के पास आज मंगलवार की शाम 4:00 बजे बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक रोशन पुत्र कालीचरण निवासी भरतकूप घायल हो गया। रोशन भरतकूप चौराहा से गोंड़ा मोड़ बाइक से जा रहा था, तभी सिक्स लाइन के पास यह हादसा हो गया। वहीं रोशन को परिजनों ने भांगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है ,जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।