स्वार: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने श्री राम चौक पर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत
Suar, Rampur | May 25, 2026 भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के लिए सोमवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से श्री राम चौक पर शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। दोपहर करीब दो बजे लगाए गए इस शिविर में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।शिविर के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों ने रुककर ठंडा शरबत पिया और संस्था के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।