भंवरपुर में बिजली बिल वसूली करने गए ठेका कर्मी से एक कृषक ने की मारपीट, अपराध दर्ज
बिजली बिल वसूली करने गए ठेका कर्मी के साथ भंवरपुर निवासी कृषक कार्तिक राम सारथी ने , अश्लील गाली गलौच मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है । उपरोक्त मामले में ठेका कर्मी दिलीप कुमार चौहान की रिपोर्ट पर , बसना पुलिस ने आरोपी कार्तिक राम सारथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है ।