अमरोहा: रजबपुर इलाके के कुछ गांवों में मोहर्रम के जुलूस के चलते आठ घंटे नहीं आएगी बिजली
Amroha, Amroha | Jun 26, 2026 अमरोहा के रजबपुर क्षेत्र में मुहर्रम के जुलूस के मद्देनजर शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। भवालपुर 11 केवी बिजली घर से जुड़े नूरपुर ग्रामीण फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में आज दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इन प्रभावित गांवों में बहादरपुर, नूरपुर कला, तुकलाकाबाद, सालारपुर खुर्द, जीहल व जीहल की मड़ैयो,