गिर्वा: जिले की टीडी थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी पर शिकंजा कसा, 356 ग्राम गांजा किया जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Mar 9, 2025 उदयपुर। जिले में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना टीडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 356 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 मार्च 2025 को नारायणलाल पिता नानजी, निवासी जाबला, उपला फला, थाना टीडी, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया