जैतहरी: बावड़ी बचाने बैहार में उमड़ा जनसैलाब
श्रमदान कर संवारा जल स्रोत, जल संरक्षण का लिया संकल्प
अनूपपुर जिले के जैतहरी विकासखंड के ग्राम बैहार में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत बावड़ी उत्सव आयोजित किया गया। ग्रामीणों, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन के सहयोग से सामूहिक श्रमदान कर बावड़ी से कचरा, जलकुंभी और गाद हटाई गई। कार्यक्रम में जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए पारंपरिक जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई और संवर्धन की शपथ दिलाई गई।