अंबाह: गृह कलह के बाद महिला ने गटका चूहे मार दवा, मुरैना रेफर
Ambah, Morena | Jul 10, 2026 अंबाह। चंबल कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय रेश्मा पत्नी अंकुश ने शुक्रवार सुबह घरेलू विवाद के बाद कथित रूप से चूहे मार दवा का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सिविल अस्पताल अंबाह लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया। महिला का उपचार जारी है।