मल्हारगढ़: झार्डा मार्ग पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत,स्विफ्ट कार की टक्कर से एक की मौके पर, दूसरे की अस्पताल में मौत
मंदसौर जिले के नारायणगढ़-झार्डा मार्ग पर 2 जुलाई शाम करीब 5 बजे स्विफ्ट कार की टक्कर से एक्टिवा सवार पिता-पुत्र वासुदेव मोड़ (60) और अशोक मोड़ (35) की मौत हो गई। दोनों पूजा-पाठ के लिए नलखेड़ा जा रहे थे,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी विनोद कुमार मीणा ने हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन की अपील की,