देवबंद थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा का एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनकी छवि खराब करने की नीयत से प्रसारित किया गया है। दरअसल, वीडियो शांति समिति की बैठक के दौरान रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा था कि,आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता, वे किसी भी धर्म के हो सकते हैं।