बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार में तेंदूपत्ता संग्रहण सत्र, MSP ₹5500 तय, 23,500 बोरा खरीदी का लक्ष्य: डीएफओ ने दी जानकारी
बलौदाबाजार: वनोपज आधारित आजीविका को नई गति देते हुए तेंदूपत्ता संग्रहण सत्र वर्ष 2026 का शुभारंभ हो गया है. इस बार भी संग्रहण कार्य पूर्व वर्षों की तरह व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाएगा, जिसमें फड़ स्तर पर फड़ मुंशी के माध्यम से पत्तों की खरीदी और प्रबंधन किया जाएगा. इस सत्र की सबसे अहम बात यह है कि संग्रहणकर्ताओं को इस वर्ष ₹5500 प्रति मानक बोरा की दर स