एत्मादपुर: डीजे को लेकर हुए विवाद के दौरान विदाई के समय जमकर हुआ पथराव, छलेसर की घटना में कई लोग घायल
Etmadpur, Agra | Dec 12, 2025 थाना एत्मादपुर क्षेत्र के छलेसर में शादी की विदा के दौरान बड़ा बवाल, रात में डीजे को लेकर हुई कहासुनी ने सुबह मारपीट और पथराव का रूप ले लिया। दर्जनभर लोगों के पथराव में कई पुरुष व महिलाएं घायल हुईं। वायरल वीडियो में महिलाएं-बच्चे जान बचाते दिखे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।