धामपुर: अमेरिका में 'नहटौर' के ज़ैदी परिवार का भव्य मिलन, यादों और जड़ों से जुड़े लोग
सोमवार की अपराह्न करीब तीन बजे मिली जानकारी के मुताबिक जिले के ऐतिहासिक कस्बे 'नहटौर' की जड़ें सात समंदर पार अमेरिका में भी उतनी ही गहरी हैं। हाल ही में शिकागो के 'सिग्नेचर बैंक्वेट्स' में नहटौर के मूल निवासियों और ज़ैदी परिवार के सदस्यों का एक भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नहटौर से गहरा संबंध रखने वाले 200 लोगो ने भाग लिया।