26 जनवरी गणतंत्र दिवस के भव्य एवं गरिमामय आयोजन को लेकर शनिवार को सुबह 9 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड, मंडला में मंडला पुलिस द्वारा फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल के दौरान परेड, सलामी एवं अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों का अंतिम अभ्यास कराया गया, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन अनुशासित, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण रूप से संपन्न हो सके।