बालोद: भुगतान का इंतजार: बालोद में 300 गन्ना किसानों के ₹5.50 करोड़ अटके, 2-3 महीने बाद भी नहीं मिला पैसा
Balod, Balod | Apr 27, 2026 बालोद जिले के गन्ना उत्पादक किसान इन दिनों भुगतान के इंतजार में परेशान हैं। किसानों ने दो से तीन माह पहले ही गन्ना बेच दिया था, लेकिन अब तक उन्हें पूरी राशि नहीं मिल सकी है। शक्कर कारखाना प्रबंधन के अनुसार करीब 300 किसानों का लगभग 5.50 करोड़ रुपए भुगतान अभी भी लंबित है।