देवघर: देवघर कॉलेज के पास कार से पिस्टल और शराब बरामद, पांच युवक हिरासत में, पूछताछ
नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम 7 बजे पुलिस ने देवघर कॉलेज के समीप एक कार से पांच युवकों को हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार कार से एक पिस्टल, कई मोबाइल फोन और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि सभी युवक रिखिया क्षेत्र में एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे थे।