शहपुरा: ढोड़ा उमरिया गांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से युवक घायल, शहपुरा अस्पताल में इलाज जारी
शहपुरा थाना क्षेत्र के ढोड़ा उमरिया गांव के पास मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और हादसे में मोटरसाइकिल में सवार युवक घायल हो गया प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल में सवार होकर युवक शुक्रवार रात 9:00 चुहिया कछारी गांव से बारात ढोड़ा उमरिया गांव जा रहा था इस दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और हादसे में युवक घायल हो गया।