ग्वालियर गिर्द: विनय नगर में बनाई जा रही थी बिसलेरी की नकली पानी की बोतलें, पुलिस ने फैक्ट्री को किया सील
शुक्रवार की दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर के विनय नगर सेक्टर 3 स्थित ग्वालियर बेवरेज नाम से संचालित पानी की बोतल पैक करने वाली फैक्ट्री पर यह कार्रवाई की गई,एडिशनल स्पेशल रिसीवर के द्वारा मौके पर हजारों की संख्या में खाली और भरी हुई पानी की बोतल बरामद की, इन सभी बोतल पर बिसलेरी के नाम से मिलता जुलता नाम वाला रैपर लगा हुआ था।