ग्वालियर गिर्द: टेकनपुर में युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला, पुलिस ने जांच के बाद प्रेमिका के खिलाफ मामला किया दर्ज
ग्वालियर में 10 दिन पहले प्रेमिका के धोखे से दुखी होकर प्रेमी ने आत्महत्या कर ली थी, इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है मृतक ने अपने घर के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया, यहां पर उसकी मौत हो गई थी।