उज्जैन शहर: भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने महाकालेश्वर के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया
सावन माह के पहले दिन भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार उज्जैन पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। पाटीदार ने गर्भगृह के बाहर से भगवान का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की और आगामी घरेलू व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीजन में सफलता की कामना की। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि जब भी समय मिलता है, वे बाबा महाकाल का