कुचायकोट: कूर्मटोला जलालपुर गांव के पास उत्पाद विभाग ने 13 लीटर शराब के साथ एक बाइक सवार को किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के कूर्मटोला जलालपुर गांव के समीप से एक बाइक सवार को करीब 13 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी पूर्वी चंपारण का रहने वाला सुनील कुमार बताया जा रहा है। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज शुक्रवार को शाम 6 बजे दी।।