कुचायकोट: पुलिस थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव से एक भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव से पूर्व के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी का नाम निजामुदीन बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना प्रशासन द्वारा आज शनिवार को शाम 6:30 बजे दी गई। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस पूछ ताछ के बात न्यायीक हिरासत में भेज दी ।