कुचायकोट: गोपालपुर के तकियाटोला गांव में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तकिया टोला गांव में शराब की सूचना मिलने पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम के ऊपर ग्रामीणों के द्वारा हमला कर दिया गया। जिसमें कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। घटना के सूचना के बाद से सदर एसडीपीओ प्रांजल सहित कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। आज शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है।