अशोकनगर अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बाइक चालक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के परासरी निवासी प्रदीप पुत्र रमेश रघुवंशी उम्र 30 वर्ष बुधवार की रात 9 बजे मेहदपुर से अपने घर जा रहा था इसी दौरान मेहदपुर के पास बाइक फिसलने से वह घायल हो गया घायल हो 108 वाहन द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।