बेल्थरा रोड: दहीरपट्टी गांव के पास रोडवेज बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल
नगरा-भीमपुरा मार्ग पर मंगलवार की शाम 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दहीरपट्टी गांव के समीप रोडवेज बस और कार की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय घायल दीपक चौबे ग्राम ताड़ीबड़ागांव निवासी अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान दहीरपट्टी गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।