बंदरा: बरियापुर गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत पियर थाना क्षेत्र बरियारपुर में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत मामले में शनिवार सुबह करीब दस बजे में मौखिक बयान दर्ज कराई गई है। बीते शुक्रवार सुबह महिला का शव घर में फंदे से लटकता मिला था। मृतका का मायका झारखंड के सिंहभूम में है। सूचना पर पहुंचे उसके भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।