मांझी: सड़क पर गिरा विशाल पेड़, घंटों बाधित रहा आवागमन
Manjhi, Saran | Apr 3, 2026 मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया। जब भभौली गांव के समीप सड़क के बीचो बीच एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने के कारण मार्ग पर आवा गमन ठप हो गया। जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही मांझी पुलिस पहुंची और पेड़ को हटाने के प्रयास में जुट गई।