डुमरांव: अरियांव–कृष्णाब्रह्म रोड जर्जर, भारी वाहनों का दबाव बढ़ा, नो इंट्री से बचने के लिए ग्रामीण सड़क का उपयोग #jansamasya
Dumraon, Buxar | Apr 1, 2026 अरियांव कृष्णाब्रह्म रोड की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक और बड़े ट्रेलर अवैध रूप से इस ग्रामीण मार्ग से गुजर रहे हैं, जिस पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क भारी वाहनों के दबाव से कई जगह धंस चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।