लालगंज तहसील क्षेत्र के हलिया लालगंज ड्रमंडगंज बरौधा लहंगपुर के बाजारों एवं कस्बो में सोमवार मंगलवार की आधी रात 12:30बजे एवं कुछ स्थानों पर भोर 4:30बजे के बाद होलिका दहन सकुशल संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस रात भर अपने दल बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही। गंगहरा कला गांव में पंडित जगतनारायण दुबे ने विधिवत पूजन कर होलिका दहन किया।