अकबरपुर: ओवरलोड बालू लदे हाईवा और बोलेरो के बीच हुई भीषण टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
2:00 बजे जानकारी मिली कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव के समीप शुक्रवार को ओवरलोड बालू लदे हाईवा और बोलेरो के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि हाईवा सड़क किनारे पलट गया, जबकि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर उसके परखच्चे उड़ गए। हाईवा का इंजन और डाला भी अलग हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई