ग्वालियर गिर्द: दलित युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी फरार
पुरानी छावनी पुलिस ने दलित युवती के अपहरण एवं बलात्कार के मामले में मुरैना के कैलारस में रहने वाले विजय राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।यह लड़की 31 मई को अचानक अपने घर से गायब हो गई थी। पुलिस ने इस लड़की को विजय राठौर के कब्जे से गुरुवार शाम बरामद किया।इस मामले में पुरानी छावनी पुलिस ने विजय के खिलाफ दलित उत्पीड़न अपहरण और बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है