शेरघाटी: शेरघाटी के ढावरामपुर गांव में घर में आग लगने से सारा सामान जलकर राख
Sherghati, Gaya | Apr 24, 2026 शेरघाटी प्रखंड के ढावरामपुर गांव में शुक्रवार को आग लगने से बीरा मांझी उर्फ विनोद मांझी का घर पूरी तरह जल गया। इस घटना में गरीब परिवार का सब कुछ नष्ट हो गया, हालांकि गांव में बारात आने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। आग की चपेट में आने से घर में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े, बर्तन और करीब 12 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए। इस घटना में एक बकरी की भी मौत हो गई।