अनूपपुर: मोहर्रम पर आस्था का जनसैलाब,अनूपपुर में निकला ताजिया जुलूस,पत्रकार वीरेंद्र सिंह पर भी परंपरा अनुसार हुआ आध्यात्मिक आवेस
अनूपपुर में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मोहर्रम के अवसर पर ताजिया का जुलूस पूरे श्रद्धा और अनुशासन के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया, जहां श्रद्धालु अपने और परिवार की खुशहाली के लिए दुआ मांगते नजर आए। विशेष बात यह रही कि पत्रकार साथी वीरेंद्र सिंह को भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 'सवारी' आई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।