चैनपुर: चैनपुर में आंधी-पानी से बिजली गुल, मौसम विभाग ने वज्रपात का अलर्ट जारी किया
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक रूक रूक कर बारिश होते रही। इस क्रम में बिजली गुल रही। हालांकि तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है।