धामपुर: अफजलगढ के बादीगढ सुआवाला मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
Dhampur, Bijnor | Jan 22, 2025 बुधवार को सांय करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि अफजलगढ क्षेत्र के बादीगढ सुआवाला मार्ग पर हरपुर नहर की पटरी पर बुधवार की सुबह करीब चार बजे पुलिस मुठभेड़ में नगीना के मनिहारी सराय के शानू व नहटौर के गांव चक गोवर्धन के सुल्तान उर्फ चीनू को गिरफ्तार किया।पुलिस पार्टी पर फायरिंग के दौरान जबाबी कार्रवाई में दोनो के पैर मे गोली लगने से घायल हो गए।