पोक्सो प्रकरण द्वितीय ने शुक्रवार को 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एक युवक को दोषी करार दिया। उसको 20 साल के कठोर कारावास तथा कुल एक लाख 15 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जबकि सह आरोपी युवक को दोषमुक्त कर दिया गया। राज्य की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक द्वितीय कमलेश भादू ने की।