जमुई: परिवारिक विवाद में सोनो थाना में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, सोनो से सदर अस्पताल किया गया रेफर
Jamui, Jamui | Mar 27, 2024 सोनो थाना में पदस्थापित महिला सिपाही रोहतास निवासी स्वेता सुमन ने थाना परिसर स्थित अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि इसकी भनक फौरन साथी सिपाही को लग गई। उंसके बाद फौरन आनन- फानन में उसे फंदे से उतारा गया। उंसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।