घोड़ाडोंगरी: गायत्री मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन एवं महाआरती, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार रात्रि 8 बजे सारनी के शोभापुर स्थित गायत्री मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके एवं घोड़ाडोंगरी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने सहभागिता कर पूजन-अर्चन एवं महाआरती की।