सदर: प्रयागराज: आंधी-बारिश के बाद भी गर्मी से राहत नहीं, पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Sadar, Allahabad | May 15, 2026
प्रयागराज में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। तेज धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी और लोग गर्म हवाओं से बचने की कोशिश करते नजर आए।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उमस और बढ़ने की चेतावनी जारी की है।