सेपउ: छप्परपोश घर में लगी आग, कई जनों को हुआ नुकसान; आग से झुलसकर मरी 4 बकरियां, घरेलू सामान जलकर हुआ राख
Sepau, Dholpur | May 19, 2026 कौलारी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानपुर के गांव गंगापुरा में मंगलवार शाम को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। छप्परपोश मकान में लगी आग तेजी से फैल गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। ग्राम पंचायत मानपुर के सरपंच प