बांसवाड़ा: कुपड़ा हाइवे पर कैंफर गाड़ी पर चढ़कर तोड़फोड़ करने के मामले में सदर थाने में केस दर्ज
सदर थाना क्षेत्र कूपड़ा ओवरब्रिज पर स्पीड ब्रैकर आने पर पीछे दो बाइको पर पीछे चल रहे 5 युवकों मे दो युवक फ़िल्मी स्टाइल कैंपर गाड़ी मे चढ़ गए। फिर गाड़ी में ही पड़े गेती-फावड़े उठाकर गाड़ी पर मारने लगे। नुकसान और तोड़फोड़ की गई। रविवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार इस मामले मे प्रार्थी राजकुमार जाट की रिपोर्ट पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे।