बांसवाड़ा: देवदा गांव में बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक को सिर पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
घाटोल थाना क्षेत्र के देवदा गांव में शनिवार रात 10:45 बजे बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर युवक को सिर पर लगी चोट, जिसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद शनिवार रविवार मध्य रात्रि 12 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि कालुराम पुत्र पुंजीलाल निवासी देवदा का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।