काराकाट नगर पंचायत के करूप गांव में छठ महापर्व के दौरान सोमवार को 4 बजे एक धार्मिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। यहां एक मुस्लिम परिवार ने लोक आस्था का यह महापर्व श्रद्धापूर्वक मनाया। मुन्ना अली के परिवार ने छठ पर्व का अनुष्ठान किया। इस दौरान मुन्ना अली, उनकी पत्नी नुरेशा खातून, मो. दानिश, मो. समीर अली सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।