मैनपुरी: बोझी भट्टे के पास इको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
किशनी क्षेत्र के ग्राम खिमाऊं निवासी राजीव पुत्र राकेश अपने बुआ के बेटे संदीप पुत्र विजय कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर बीती शनिवार की शाम बाजार करने जा रहा था। जैसे ही थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम बोझी भट्टे के पास पहुंचा। तभी इको कार ने टक्कर मार दी जिससे राजीव को मौत हो गई और संदीप घायल हो गया। पुलिस ने रविवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया है।