पन्ना: लक्ष्मीपुर ओपन कैप में बड़ी लापरवाही उजागर, वेयरहाउस अध्यक्ष संजय नगायच ने दिए शोकॉज नोटिस के निर्देश
Panna, Panna | Jul 1, 2026 भंडारित खाद्यान्न के फटे कवर मिलने पर जताई नाराजगी, जांच दल गठित कर कार्रवाई के निर्देश पन्ना। मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच ने शाखा पन्ना अंतर्गत लक्ष्मीपुर ओपन कैप का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भंडारित खाद्यान्न के रखरखाव एवं संरक्षण व्यवस्था का जायजा लिया।