नानपारा: बलभद्रपुर गांव में खेत में विशालकाय अजगर दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने घंटे भर की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
रिसिया थाना क्षेत्र स्थित बलभद्रपुर ग्राम पंचायत के धोबी घाट के पास रविवार सुबह विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। घटना रविवार की है। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे खेतों में बकरी चराने गए थे। इसी दौरान उन्हें एक पेड़ के नीचे घास में अजगर दिखाई दिया।