पन्ना: नदियों का सीना चीरने वालों पर भारी पड़ेगा मानसून: पन्ना में रेत खनन पर 1 अक्टूबर तक पूर्ण प्रतिबंध।
Panna, Panna | Jul 4, 2026 मानसून की दस्तक के साथ ही पन्ना में रेत माफियाओं के मंसूबों पर पानी फिर गया है। कलेक्टर ऊषा परमार ने पर्यावरण संरक्षण और जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए जिले की सभी रेत खदानों पर 1 अक्टूबर तक पूर्ण रोक लगा दी है। इस दौरान अवैध खनन या गाड़ियां दिखने पर प्रशासन सख्त कानूनी व जब्ती की कार्रवाई करेगा।