जांजगीर: जिले में धान खरीदी को लेकर नहीं हुई व्यवस्था, किसानों की बढ़ी चिंता, 15 नवंबर से खरीदी शुरू करने की तैयारी
जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी को लेकर स्थिति लगातार जटिल होती जा रही है। 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने वाली है, लेकिन तैयारियों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। जहां एक ओर पुराने कर्मचारियों का आंदोलन जारी है, वहीं अब पटवारियों और कृषि विस्तार अधिकारियों ने भी धान खरीदी का बहिष्कार करने का एलान कर दिया है।