एटा: आगरा रोड वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज बस में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Etah, Etah | Apr 12, 2026 एटा के आगरा रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप में शनिवार रात एक खड़ी बस में आग लग गई। यह घटना थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत हुई। अज्ञात कारणों से लगी। आग की लपटें देखकर तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह बस एटा डिपो की बताई जा रही है। वर्कशॉप में पास ही कई अन्य बसें भी खड़ी थी